Last Updated: October 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीन-दक्षिण एशिया नया चैनल रिज़ी पोर्ट हुआ शुरू

November 13, 2023

चीन-दक्षिण एशिया नया चैनल रिज़ी पोर्ट हुआ शुरू

चीन और दक्षिण एशिया के बीच एक नया व्यापार चैनल रिज़ी पोर्ट 13 नवंबर को संचालन में लाया गया। रिज़ी पोर्ट 4,772 मीटर की ऊंचाई के साथ चीन के तिब्बत स्वायत्त प्रदेश के शिकाज़े शहर की झोंगबा काउंटी के यारे नगर में स्थित है, जो तिब्बत में सबसे ऊंचा पोर्ट है। यह पोर्ट नेपाल के मस्टैंग गांव के नाजंग पोर्ट के सामने है, जो नेपाल की राजधानी काठमांडू और महत्वपूर्ण शहर पोखरा से क्रमशः 452 किमी. और 251 किमी. दूर है।

रिज़ी पोर्ट पर 8 प्रवेश और निकास यात्री निरीक्षण चैनल और 2 वाहन निरीक्षण चैनल बने हैं। इस पोर्ट का इस्तेमाल झांगमु पोर्ट, ग्यारोंग पोर्ट और पुलान पोर्ट के बाद तिब्बत के चौथे भूमि पोर्ट की आधिकारिक सीमा शुल्क निकासी का प्रतीक है। इस पोर्ट के खुलने का तिब्बत के पोर्टों के लेआउट में सुधार करने, सर्वांगीण खुलेपन पैटर्न का निर्माण करने, विदेशी आर्थिक व व्यापार सहयोग के सतत विकास को प्राप्त करने, दक्षिण एशिया के लिये खुले चैनल और रिंग-हिमालय क्षेत्र के लिए आर्थिक सहयोग पट्टी बनाने और “बेल्ट एंड रोड” के उच्च गुणवत्ता वाले संयुक्त निर्माण को बढ़ाने के लिये व्यावहारिक महत्व है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें