Last Updated: October 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या, पुलिस ने हत्यारे को पकड़ने के लिए बनाई 5 टीमें

November 13, 2023

एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या, पुलिस ने हत्यारे को पकड़ने के लिए बनाई 5 टीमें

उडुपीः कर्नाटक के उडुपी में एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या कर दी गई, पुलिस ने सोमवार को कहा कि हत्यारे को पकड़ने के लिए पांच विशेष टीमों का गठन किया गया है। उडुपी के तृप्ति नगर में रविवार को चौंकाने वाली घटना सामने आई। हत्यारे ने एक महिला, उसकी दो बेटियों और एक बेटे को उनके आवास में सीने और पेट में चाकू मार दिया। टीमों का नेतृत्व पुलिस उपाधीक्षक (डीवाईएसपी) रैंक के अधिकारी करेंगे। पुलिस ने आरोपी के घटनास्थल के पास आॅटो से उतरने और बाइक से गिरने का वीडियो भी हासिल कर लिया है। पुलिस मामले में दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

हत्यारे ने हसीना (46), उसकी बेटी अफनान (23), अयनाज (21) और बेटे असीम (12) की हत्या कर दी थी। हसीना का पति दुबई में काम करता है। पुलिस ने बताया कि हत्यारे ने नकाब पहन रखा था और घर में घुसकर महिलाओं की हत्या कर दी। असीम बाहर खेल रहा था और जब वह अंदर आया, तो उसकी भी चाकू मारकर हत्या कर दी गई। हत्यारे ने हसीना की सास के साथ भी मारपीट की। उसने पड़ोस की एक युवा लड़की को धमकी दी, जिसने शोर मचाने और मदद के लिए आगे आने की कोशिश की थी और उसे भगा दिया था। हत्यारा घर से कोई कीमती सामान नहीं ले गया। मृतक अफनान एयर इंडिया में काम करता था और रविवार को छुट्टी पर घर आया था। पुलिस मामले की जांच कर रही हे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें