Last Updated: September 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

कार और ट्रक की हुई जबरदस्त टक्कर, 6 लोगों की मौत

November 14, 2023

कार और ट्रक की हुई जबरदस्त टक्कर, 6 लोगों की मौत

मुजफ्फरनगरः दिल्ली-हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग पर रामपुर तिराहा पर मंगलवार को सुबह एक कार और ट्रक के बीच टक्कर होने से छह लोगों की मौत हो गई। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी हैं। पुलिस क्षेत्रधिकारी (सदर) विनय गौतम ने बताया कि दुर्घटना तब हुई, जब पीड़ित एक कार से हरिद्वार जा रहे थे। यह लोग दिल्ली के शाहदरा के रहने वाले थे।

पुलिस के मुताबिक, मृत व्यक्तियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है, अभी तक किसी भी शव की पहचान नहीं हो सकी है। गौतम ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें