Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

14 घंटे में 800 से ज्यादा बार भूकंप के झटके, दो हिस्सों में फट गई जमीन…इस देश से सामने आया डराने वाला VIDEO

November 15, 2023

14 घंटे में 800 से ज्यादा बार भूकंप के झटके, दो हिस्सों में फट गई जमीन…इस देश से सामने आया डराने वाला VIDEO

इंटरनेशनल डेस्क: फिल्मों में अक्सर आपने देखा कि अचानक धरती फटी और उसमें से धुंआ उठने लगा। जमीन फटने से लोग इधर-उधर भागते भी फिल्मों में आपने देखे होंगे लेकिन क्या असल में ऐसा होता आपने देखा है। इस देश में कई हिस्सों में ऐसा देखने को मिला कि अचानक जमीन दो हिस्सों में फट गई, इसका वीडियो भी सामने आया है।

 

वीडियो आइसलैंड देश का है। यहां 14 घंटे के भीतर 800 से अधिक बार भूकंप आया। देश के दक्षिण पश्चिमी रेक्जेन्स प्रायद्वीप में भी झटके महसूस किए गए जिससे जमीन में आई दरारें साप नजर आ रही हैं। वहीं रेक्जेन्स प्रायद्वीप की सतह से तीन मील नीचे भूकंपीय गतिविधि के बाद भारी विस्फोट की आशंका जताई गई है।

 

वहीं आइसलैंड विश्वविद्यालय में ज्वालामुखी विज्ञान के प्रोफेसर थोरवाल्डुर थॉर्डर्सन ने बताया कि जमीन के भीतर विस्फोट होने की आशंका बढ़ गई है। खतरे को देखते हुए राजधानी रेकजाविक से 25 मील की दूरी पर स्थित ग्रिंडाविक शहर से कम से कम 4000 लोगों को निकाला गया है। आइसलैंडिक मौसम विज्ञान सेवा ने सोमवार (13 नवंबर) की आधी रात और दोपहर के बीच करीब 900 भूकंपों का पता लगाया गया है।

 

इसी बीच प्रधानमंत्री कैटरीन जैकब्सडॉटिर ने लोगों से अपील की है कि वह लोग जल्द से जल्द अपने घर छोड़ दें। प्रधानमंत्री ने कहा कि लोगों को घर से जरूरी सामान लाने की अनुमति देने की कोशिश की जा रही है लेकिन लोगों की सुरक्षा प्राथमिकता है इसलिए जितना जल्दी हो वे वहां से निकल जाएं। ये देश यूरेशियन और उत्तरी अमेरिकी टेक्टोनिक प्लेटों के बीच स्थित है और अब इमरजेंसी लगाई गई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें