Last Updated: October 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

America में छोटा विमान हुआ दुर्घटनाग्रस्त, 2 लोगों की मौत

November 15, 2023

America में छोटा विमान हुआ दुर्घटनाग्रस्त, 2 लोगों की मौत

प्रोवोः अमेरिका के ऊटाह में साल्ट लेक सिटी के दक्षिण में एक छोटे विमान के पहाड़ियों में दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार 2 लोगों की मौत हो गई और 1 अन्य व्यक्ति घायल हो गया। ऊटाह काउंटी शेरिफ के साज्रेंट स्पेंसर कैनन ने बताया कि विमान अज्ञात कारणों से हल्की बर्फ से घिरे पहाड़ी इलाके में पेड़ों से टकरा गया, जिससे उसमें सवार 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरा घायल हो गया।

कैनन के मुताबिक, बचावकर्मियों ने घायल व्यक्ति को मलबे से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। उन्होंने बताया कि घायल व्यक्ति बोलने और चलने-फिरने में सक्षम है, जो एक अच्छा संकेत है। कैनन ने कहा कि विमान ने कहां से उड़ान भरी थी और कहां जा रहा था, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है। मृतकों और घायलों की पहचान भी नहीं की जा सकी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें