Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

राशिफल: आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है, स्वास्थ्य रहेगा ठीक

November 16, 2023

राशिफल: आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है, स्वास्थ्य रहेगा ठीक

मेष राशिफल
आज का दिन आपका अच्छा रहने वाला है, स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आपके सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे, मन प्रसन्ना रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में लाभ प्राप्त होगा। कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं। परिवार में मांगलिक कार्य की योग बनेंगे। कोई नया मकान वाहन आदि खरीद सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, किसी अपने प्रिय व्यक्ति से मिलना होगा।

वृषभ राशिफल
आज आप स्वास्थ्य को लेकर परेशान रह सकते हैं। व्यर्थ के वाद-विवाद में आज आप पढ़ सकते हैं। परिवार में किसी अपने का दुखद समाचार प्राप्त होगा। आप नया कोई कार्य शुरू कर सकते हैं, पर अपने साथियों से सावधान रहें। परिवार में आपसी मतभेद बढ़ सकते हैं, जीवनसाथी से विवाद हो सकता है।

मिथुन राशिफल
आज आप भी किसी लंबी यात्रा आदि पर जा सकते हैं, वाहन आदि के उपयोग में सावधानी बरतें। आप किसी विशेष कार्य के न होने से परेशान हो सकते हैं। अपने किसी परिचित से वाद-विवाद बढ़ सकता है। परिवार में अपनों का साथ मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय में घाटा उठाना पड़ सकता है। कोई बड़ी रकम व्यापार में यदि लगाएं, तो सोच विचार कर निर्णय लें।

कर्क राशिफल
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी धार्मिक यात्रा आदि पर जा सकते हैं। कोई व्यक्ति विशेष से मिलना होगा, जिससे आगामी समय में लाभ के योग बनेंगे। आप व्यापार-व्यवसाय में कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। कोई बड़ी डील या पार्टनरशिप आज आपको मिल सकती है। परिवार में अपनों का सहयोग मिलेगा, मान -सम्मान में वृद्धि होगी।

सिंह राशिफल
आज का दिन आपके लिए कोई खुशखबरी लेकर आएगा। यदि नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं, तो आज आपको सफलता प्राप्त होगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, परिवार में मांगलिक कार्यों के योग बनेंगे। आपसी मतभेद दूर होंगे, व्यापार-व्यवसाय में कोई बड़ी डील या समझौता आपके पक्ष में हो सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कोई नया काम शुरू कर सकते हैं, नया वाहन आदि खरीद सकते हैं।

कन्या राशिफल
आज का दिन कुछ उतार-चढ़ाव वाला रहेगाष स्वास्थ्य आपका आज बिगड़ सकता है। किसी न्यायालय पक्ष के कार्य में आपको हानि उठानी पड़ सकती है। विरोधी सक्रिय होंगे, व्यापार-व्यवसाय में बड़ा जोखिम आज न उठाएं, नहीं तो नुकसान होगा। परिवार में वाद-विवाद की स्थिति बनने पर शांत रहें। वाणी पर संयम रखें, वाद-विवाद से दूर रहें।

भगवद गीता के चतुर्थ अध्याय के 39वें श्लोक में भगवान श्री कृष्ण अर्जुन से संवाद के दौरान कहते हैं कि जो व्यक्ति अपनी श्रद्धा-भक्ति का सहारा लेते हैं और संयम रखते हैं उन्हें ज्ञान प्राप्त होता है। फिर ज्ञान मिल जाने पर जल्द ही परम-शान्ति को प्राप्त होते हैं।

तुला राशिफल
आज आप किसी कार्य विशेष के लिए बाहर जा सकते हैं। परिवार में किसी अपने परिचित को आप हमेशा के लिए खो सकते हैं। वाहन आदि के प्रयोग में सावधानी बरतें, दुर्घटना बन सकती है। व्यापार-व्यवसाय में आज आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। आपका पार्टनर आपका साथ छोड़ सकते हैं। परिवार में अपनों का सहयोग मिलेगा, जीवनसाथी से संबंध अच्छे रहेंगे।

वृश्चिक राशिफल
आज आपका दिन बहुत अच्छा रहेगा सोचे हुए कार्य आपके पूर्ण होंगे। आप अपने साथी के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं, मन प्रसन्न रहेगा। कोई नया कार्य का दायित्व आज आपको प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय में लाभ की स्थिति बनेगी। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा। किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात होगी।

धनु राशिफल
आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा, कोई नया वाहन भवन मकान आदि खरीद सकते हैं। नए कार्य के विषय में सोच रहे हैं, वह कार्य आपका आज शुरू होगा। अपने मित्रों संबंधियों से लाभ प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी, आय के नए स्रोत बनेंगे। परिवार में संबंध मधुर होंगे, मतभेद समाप्त होंगे।

मकर राशिफल
आज आप अपने स्वास्थ्य को लेकर परेशान हो सकते हैं। स्वास्थ्य के कारण आर्थिक स्थिति से आपको जूझना पड़ेगा। परिवार में कोई अप्रिय घटना घट सकती है। व्यापार-व्यवसाय में बड़ा रिस्क आज न लें। अपरिचित व्यक्ति को बड़ी धनराशि उधार के रूप में न दें। व्यापार में घाटा लग सकता है। परिवार में पैतृक संपत्ति को लेकर मतभेद की स्थिति निर्मित होगी, जीवनसाथी से अनबन हो सकती है।

कुंभ राशिफल
आज आप आंतरिक तौर से खुद को परेशान महसूस करेंगे। परिवार और व्यापार को लेकर आप चिंतित रहेंगे। आपका कोई पुराना कार्य बिगड़ सकता है। विरोधी वर्ग सक्रिय होंगे, व्यापार-व्यवसाय में गिरावट महसूस करेंगे। वाद-विवाद से दूर रहें। परिवारिक लोगों का आपके साथ व्यवहार ठीक नहीं रहेगा, वाणी पर संयम रखें। वाहन आदि के उपयोग में सावधानी बरतें।

मीन राशिफल
आज आप का दिन अच्छा रहने वाला है। कोई बड़ी डील या समझौता कोई बड़ा काम आज आपको व्यापार-व्यवसाय में प्राप्त होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने-फिरने जा सकते हैं। किसी नई साझेदारी की शुरुआत हो सकती है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें