Last Updated: October 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

New York के पब्लिक स्कूलों में भी अब दिवाली पर रहेगी छुट्टी

November 16, 2023

New York के पब्लिक स्कूलों में भी अब दिवाली पर रहेगी छुट्टी

न्यूयार्क : पब्लिक स्कूलों में दिवाली की छुट्टी को लेकर न्यूयार्क की गवर्नर कैथी होचुल ने बुधवार को छुट्टी वाले ऐतिहासिक कानून पर हस्ताक्षर किए। कानून के अनुसार शहर के सभी पब्लिक स्कूल प्रत्येक वर्ष भारतीय कैलेंडर के 8वें महीने के 15वें दिन, जिसे दिवाली के रूप में जाना जाता है, उस दिन बंद रहेंगे। गवर्नर

होचुल ने एक प्रैस बयान में कहा, ‘न्यूयार्क शहर विभिन्न धर्मों और संस्कृतियों से समृद्ध है और हम स्कूल कैलेंडर में इस विविधता को पहचानने और मनाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठा रहे हैं।’ उन्होंने कहा, ‘दिवाली को न्यूयार्क शहर के स्कूल में छुट्टी घोषित करने का यह कानून हमारे बच्चों के लिए दुनिया भर की परंपराओं के बारे में जानने और उन्हें मनाने का एक अवसर है।’ दिवाली समारोह के दौरान फ्लशिंग में उत्तरी अमरीका की हिन्दू टैम्पल सोसाइटी में एक विशेष स्वागत समारोह के दौरान इस कानून पर हस्ताक्षर किए गए।

We are now on WhatsApp. Click to Join

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें