Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘तब शमी के साथ सिर्फ राहुल गांधी खड़े थे…’ भारत के सेमीफाइनल जीतते ही कांग्रेस नेता कही यह बात

November 16, 2023

‘तब शमी के साथ सिर्फ राहुल गांधी खड़े थे…’ भारत के सेमीफाइनल जीतते ही कांग्रेस नेता कही यह बात

नेशनल डेस्क: भारतीय टीम के तेज गेंदबाद मोहम्मद शमी ने विश्व कप सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने शानदार प्रदर्शन से क्रिकेट प्रेमियों का दिल जीत लिया। शमी ने इस मुकाबले में न्यूजीलैंड के सात विकेट चटकाए और विश्व कप फाइनल में भारत की जगह पक्की करने में अहम योगदान दिया। 33 वर्षीय गेंदबाज ने विश्व कप में केवल 17 मैचों में 50 विकेट पूरे करने का रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने मैन ऑफ द मैच भी अपने नाम किया।

 

जहां हर कोई शमी की तारीफ कर रहा है। वहीं राजनीतिक गलियारों में इसको लेकर बयानबाजी तेज हो गई है। कांग्रेस नेता ने शमी को लेकर ट्वीट किया जिससे विवाद खड़ा हो गया है और लोग कह रहे हैं कि यहां तो राजनीति मत कीजिए। दरअसल कांग्रेस नेता श्रीनिवास ने राहुल गांधी का एक पुराना ट्वीट शेयर करते हुए लिखा, आज से कुछ साल पहले जब लोग मोहम्मद शमी को गालियां दे रहे थे, तब शमी के साथ सिर्फ राहुल गांधी खड़े थे।

 

राहुल गांधी के पुराने ट्वीट में लिखा था कि ‘मोहम्मद शमी आपके साथ सभी हैं, इन लोगों में नफरत भरी हुई हैं, क्योंकि कोई भी उन्हें प्यार नहीं देता, उन्हें माफ कर दो। शमी ने राहुल के इस ट्वीट के साथ लिखा कि आज से कुछ सालों पहले जब हिन्दू-मुस्लिम की भांग पीकर भक्त मोहम्मद शमी को गालियां दे रहे थे,तब उनके साथ सिर्फ राहुल गांधी खड़े थे।

 

बता दें कि अक्टूबर 2021 में हुए T20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ भारत को जब हार मिली तो सोशल मीडिया पर ट्रोल्स ने शमी को उनके धर्म के लिए निशाना बनाया था। हालांकि इसमें कई पोस्ट ऐसे थे जिनका ट्विटर हैंडल पाकिस्तान से था लेकिन उन्हें भारतीय नामों से किया जा रहा था। तब राहुल गांधी के अलावा, AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी, जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला सहित राजनेताओं ने ट्रोलिंग की निंदा की थी और शमी का समर्थन किया था।

 

पीएम मोदी भी शमी के हुए कायल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शमी के लिए ट्वीट किया और लिखा, “आज का सेमीफ़ाइनल शानदार व्यक्तिगत प्रदर्शन की वजह से और भी खास हो गया। मोहम्मद शमी की शानदार गेंदबाजी को क्रिकेट प्रेमियों की आने वाली पीढ़ियां याद रखेगी…वेल प्लेड शमी!'”

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें