Last Updated: October 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

BJP की सरकार आई तो Congress के सारे कामाें कर देगी खत्म : Rahul Gandhi

November 16, 2023

BJP की सरकार आई तो Congress के सारे कामाें कर देगी खत्म : Rahul Gandhi

जयपुरः कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को कहा कि अगर राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी तो वह मौजूदा कांग्रेस सरकार के सभी कामों को खत्म कर देगी। इसके साथ ही राहुल ने आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को भारी बहुमत से जिताने की अपील करते हुए कहा कि ‘जो काम हमने जनता के लिए शुरू किया है उसे दोगुने रफ्तार से करेंगे।’ राहुल राजस्थान के तारानगर (चुरू) में कांग्रेस गारंटी रैली को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा, राज्य में भाजपा की सरकार आएगी तो जो भी हमने आपके लिए किया है.. चाहे वह पेंशन योजना हो, चाहे वह स्वास्थ्य योजना हो, चाहे वह पांच सौ रुपए में गैस सिलेंडर हो, चाहे वह महिलाओं को 10000 रुपए देने की बात हो .. भाजपा सब खत्म कर देगी और एक बार फिर अरबपतियों की मदद करना शुरू कर देगी। उन्होंने कहा, कि कांग्रेस को आपने वोट दिया तो गरीबों को फायदा होगा, किसानों का फायदा होगा, किसानों का कर्जा माफ होगा, किसानों की मदद होगी, छोटे व्यापारियों का फायदा होगा। ये आपको निर्णय करना है। आप अडाणी की सरकार चाहते हो या किसानों मजदूरों औरयुवाओं की सरकार चाहते हो ।..अडाणी की सरकार कोई नहीं चाहता।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा मोदी की गारंटी वाक्य का इस्तेमाल किए जाने पर कटाक्ष करते हुए कांग्रेस नेता ने कहा, नरेंद्र मोदी जी कहते हैं मोदी की गारंटी ..मोदी की गारंटी का मतलब.. अडाणी की गारंटी। कांग्रेस का मतलब किसानों, मजदूरों, युवाओं की सरकार.. यह फर्क है। आपको निर्णय करना है। पार्टी के उम्मीदवारों को जिताने की अपील करते हुए कांग्रेस नेता ने कहा, कांग्रेस पार्टी को भारी बहुमत से चुनाव जिताइए और जो काम हमने आपके लिए शुरू किये हैं उसे और तेजी से, दोगुने रफ्तार से हम आपके लिए करेंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें