Last Updated: September 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

Isha Ambani को जियो फाइनेंशियल का निदेशक बनाए जाने के लिए RBI की मिली मंजूरी

November 16, 2023

Isha Ambani को जियो फाइनेंशियल का निदेशक बनाए जाने के लिए RBI की मिली मंजूरी

नई दिल्लीः रिलायंस समूह की कंपनी जियो फाइनेंशियल सर्विसेज ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक ने ईशा अंबानी और दो अन्य लोगों को कंपनी का निदेशक बनाए जाने के प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी है। गैर-बैकिंग वित्तीय कंपनी (एनबीएफसी) जियो फाइनेंशियल ने शेयर बाजारों को इसकी सूचना दी। इसके मुताबिक, रिजर्व बैंक ने 15 नवंबर, 2023 को जारी पत्र में ईशा अंबानी, अंशुमान ठाकुर और हितेश कुमार सेठिया को कंपनी का निदेशक नियुक्त किए जाने पर अपनी स्वीकृति दे दी है।

जियो फाइनेंशियल सर्विसेज रिलायंस इंडस्ट्रीज से अलग एक स्वतंत्र कंपनी के रूप में कुछ महीने पहले ही शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुई है। जियो फाइनेंशियल सर्विसेज ने जुलाई-सितंबर तिमाही में अपना एकीकृत शुद्ध लाभ दोगुना होकर 668.18 करोड़ रुपए रहने की बात कही है। अप्रैल-जून तिमाही में यह 331.92 करोड़ रुपये था।

ये भी पढ़ें: 76 दिनों बाद अमेरिका में खत्म हुआ शटडाउन, फंडिंग बिल पर संसद में बनी सहमति

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें