Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

UPI को लेकर आया बड़ा अपडेट, 1 जनवरी से बंद हो जाएगा इन लोगों का UPI

November 17, 2023

UPI को लेकर आया बड़ा अपडेट, 1 जनवरी से बंद हो जाएगा इन लोगों का UPI

UPI को लेकर बड़ी खबर आ रही है। 1 जनवरी, 2024 से कुछ लोग इसका इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने यूपीआई को बड़ा निर्देश जारी किया है। PhonePe और Google Pay जैसी थर्ड पार्टी ऐप्स और बैंकों से NPCI ने कहा है कि ऐसी सभी यूपीआई आईडी बंद कर दें, जिनसे एक साल से किसी तरह का लेनदेन नहीं हुआ है। ऐसा करने से पहले यूजर्स को ईमेल या मैसेज के जरिए इसकी जानकारी देने को भी कहा गया है। एनपीसीआई ने 31 दिसंबर, 2023 तक का समय दिया है।

नए साल से कौन नहीं कर पाएगा यूपीआई ट्रांजैक्शन

अगर आपके यूपीआई आईडी से भी एक साल से किसी तरह का पेमेंट नहीं हुआ है तो नए साल से उनका आईडी बंद हो जाएगा। दरअसल, एनपीसीआई को गलत ट्रांजैक्शन की कई तरह की शिकायतें मिल चुकी हैं। इसे देखते हुए इस तरह का कदम उठाया जा रहा है। कई बार ऐसा भी होता है जब लोग मोबाइल नंबर तो बदल लेते हैं लेकिन जुड़ी यूपीआईडी बंद नहीं करते हैं। बाद में वह नंबर किसी दूसरे को मिल जाता है और यूपीआई आईडी वहां एक्टिवेटेड ही रहती है। ऐसे में उस नंबर पर अगर किसी ने पैसे भेजे तो उस इंसान को मिल जाते हैं, जिनके पास वह नंबर है।

UPI को लेकर ऐसा फैसला क्यों

NPCI का यह फैसला यूपीआई ट्रांजैक्शन के और भी ज्याद सेफ बनाना है। इस कदम से कई गलत ट्रांजैक्शन पर भी रोक लग सकती है। इस निर्देश के आने के बाद अब सभी ऐप्स और बैंक एक साल से बिना लेनदेन वाले यूपीआई आईडी और उससे जुड़े मोबाइल नंबर को वैरिफाई कर उनकी आईडी बंद करेंगे।

ये भी पढ़ें: 76 दिनों बाद अमेरिका में खत्म हुआ शटडाउन, फंडिंग बिल पर संसद में बनी सहमति

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें