Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

चंडीगढ़ पुलिस की पीसीआर गाड़ी में मिली शराब और मांस, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

November 17, 2023

चंडीगढ़ पुलिस की पीसीआर गाड़ी में मिली शराब और मांस, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

चंडीगढ़ में पीसीआर गाड़ी में शराब की बोतल और चिकन मिलने का मामला सामने आया है। लोगों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया है. हालांकि, पुलिस का कहना है कि लोगों ने जबरन पीसीआर गाड़ी में शराब की बोतल रख ली। पीसीआर कर्मचारियों का मेडिकल परीक्षण किया गया है. जांच में अल्कोहल की पुष्टि होने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी।

विवाद की सूचना पर बुधवार रात एक पीसीआर गाड़ी इंदिरा कॉलोनी पहुंची। पीसीआर कर्मियों ने मारपीट के आरोप में हीरा और गोपाल नामक व्यक्ति को हिरासत में लिया था। जब उक्त व्यक्ति गाड़ी में बैठा तो उन्होंने स्थानीय निवासियों को बताया कि गाड़ी में शराब व मांस है। पीसीआर कर्मचारियों ने जब उसका मेडिकल कराया तो स्थानीय लोगों ने मौके पर हंगामा कर दिया। इस पर वहां मौजूद लोगों ने पीसीआर कर्मियों के पीछे गाड़ी में शराब की बोतल और मुर्गे का वीडियो बना लिया। जब इसकी जानकारी आला अधिकारियों को मिली तो उन्होंने पीसीआर कर्मचारियों का मेडिकल कराया लेकिन पुलिस अब भी यही कह रही है कि लोगों ने अपनी सुरक्षा के लिए जबरन शराब की बोतलें पीसीआर में रख ली थीं।

मौके पर मौजूद लोगों का आरोप था कि चंडीगढ़ पुलिस के पास एल्कोमीटर भी था. वे जगह-जगह चेकपॉइंट लगाकर शराब की जांच करते हैं, लेकिन इस मामले में पुलिस ने अपने अल्कोहल मीटर का इस्तेमाल नहीं किया. वे अपने पुलिसकर्मियों को बचाने की कोशिश कर रहे हैं. अगर पुलिस को जांच ही करनी थी तो मौके पर एल्कोमीटर लगाकर की जा सकती थी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें