Last Updated: September 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

World Cup Final देखने अहमदाबाद जाएंगे PM मोदी और शाह…19 नवंबर को भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच होगा महामुकाबला

November 17, 2023

World Cup Final देखने अहमदाबाद जाएंगे PM मोदी और शाह…19 नवंबर को भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच होगा महामुकाबला

नेशनल डेस्क: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 19 नवंबर को होने वाले वर्ल्ड कप के फाइनल मैच को देखने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी वहां पहुंच सकते हैं। इस रोमांचक मैच को देखने के लिए ऑस्ट्रेलिया के पीएम एंथनी अल्बनीज और डिप्टी पीएम रिचर्ड मार्ल्स को भी न्योता भेजा गया है।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने जा रहे फाइनल मैच के महामुकाबले को देखने पीएम मोदी भी स्टेडियम में मौजूद रह सकते हैं। बता दें कि भारतीय क्रिकेट टीम बुधवार को क्रिकेट विश्व कप के पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को 70 रन से हराकर फाइनल में पहुंच चुकी है।

वहीं दूसरे सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका को तीन विकेट से हराकर वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में धमाकेदार एंटी की है। अब 19 नवंबर को अहमदाबाद में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खिताबी मुकाबला खेला जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें