Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

रुपया दो पैसे की गिरावट के साथ 83.25 प्रति डॉलर पर

November 17, 2023

रुपया दो पैसे की गिरावट के साथ 83.25 प्रति डॉलर पर

मुंबई : रुपया शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में दो पैसे की गिरावट के साथ अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 83.25 पर पहुंचा। विदेशी बाजारों में अमेरिकी डॉलर के मजबूत होने से निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई है। कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बाद अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.23 प्रति डॉलर पर सपाट खुला। हालांकि, मजबूत अमेरिकी डॉलर और कमजोर घरेलू बाजारों ने रुपये की धारणा को प्रभावित किया और शुरुआती कारोबार में स्थानीय मुद्रा दो पैसे की गिरावट के साथ 83.25 प्रति डॉलर पर आ गई।

रुपया बृहस्पतिवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.23 पर बंद हुआ था। इस बीच दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 104.35 पर सपाट रहा। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.40 प्रतिशत की बढ़त के साथ 77.73 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। भारतीय तेल मानक वायदा 0.85 प्रतिशत की गिरावट के साथ 83.09 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बृहस्पतिवार को 957.25 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

ये भी पढ़ें: 76 दिनों बाद अमेरिका में खत्म हुआ शटडाउन, फंडिंग बिल पर संसद में बनी सहमति

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें