Last Updated: October 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

फरीदकोट में लड़का और लड़की ने जहर पी की ख़ुदकुशी

November 17, 2023

फरीदकोट में लड़का और लड़की ने जहर पी की ख़ुदकुशी

फरीदकोट : संगरूर जिले के एक युवक और बरनाला जिले की एक लड़की ने फरीदकोट के कलेर गांव के सरकारी मिडिल स्कूल में जहरीली दवा पीकर आत्महत्या कर ली। घटना का पता तब चला जब स्कूल का एक कर्मचारी सफाई के लिए पहुंचा, जिससे उसने मामले की जानकारी पंचायत को दी। खबर मिलने के बाद पुलिस को मौके पर बुलाया गया।

लड़का और लड़की दोनों बेहोशी की हालत में जमीन पर पड़े थे, जांच करने पर पता चला कि लड़के की मौत हो चुकी थी जबकि लड़की की सांसें चल रही थीं। लड़की को तुरंत फरीदकोट के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान संगरूर जिले के कांझला गांव निवासी बिंदर सिंह और बरनाला जिले के कालेके गांव निवासी हरमनदीप कौर के रूप में हुई है।

जहर पीने से पहले उन्होंने स्कूल के बाथरूम की दीवार पर अपने गांव का नाम और मोबाइल नंबर लिखा। वहीं मौके से लड़की का आधार कार्ड भी बरामद हुआ। ग्रामीणों ने बताया कि दोनों मोटरसाइकिल पर सवार होकर आये थे और स्कूल आने के बाद जहरीली दवा पीकर आत्महत्या कर ली। मामले की जांच सदर थाना पुलिस द्वारा की जा रही है।

आपको बता दें कि उनके शव के पास से एक कॉपी मिली है, जिसमें उन्होंने अपने प्रेम संबंधों का जिक्र किया है और यह कदम उठाने के लिए अपने परिवार से माफी मांगी है। पुलिस के मुताबिक, लड़की की उम्र करीब 20 साल बताई जा रही है और वो अकेली थी और लड़के की उम्र करीब 30 साल है जो शादीशुदा था। वह प्रेम प्रसंग के चलते घर से निकले थे और फरीदकोट आकर ही उन्होंने आत्महत्या क्यों की यह यह स्पष्ट नहीं हो सका है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें