Last Updated: October 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

Rajasthan में BJP बिखरी हुई पार्टी : Priyanka Gandhi

November 17, 2023

Rajasthan में BJP बिखरी हुई पार्टी : Priyanka Gandhi

जयपुरः कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को बिखरी हुई पार्टी बताते हुए कटाक्ष किया कि यहां के बड़े-बड़े नेताओं को किनारे कर दिया गया है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने नाम पर वोट मांग रहे हैं। वे सागवाड़ा (डूंगरपुर) में चुनावी सभा को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा, कि ‘आज अगर आप भाजपा को देखें तो वह राजस्थान में बिखरी हुई पार्टी है। उनसे पूछिए कि मुख्यमंत्री के रूप में उनका चेहरा कौन है? वे इसका भी जवाब नहीं दे सकते। प्रधानमंत्री मोदी जी प्रदेश के कोने-कोने में घूम रहे हैं। कभी-कभी लगता है कि वे अपने मुख्यमंत्री का चेहरा ढूंढ़ने निकले हैं।’’ कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि उन्हें अपने नेताओं पर विश्वास नहीं है, वे अपने नाम पर वोट मांग रहे हैं।

प्रियंका ने कहा, कि ‘तो आपका प्रदेश चलाएगा कौन? मोदी जी तो दिल्ली से नहीं आएंगे इसे चलाने के लिए। इसे चलाने के लिए राजस्थान का कोई चाहिए। उनके बड़े बड़े नेताओं को परे कर दिया गया है। वे अपने नाम पर वोट मांग रहे हैं।’’ प्रियंका ने कहा, कि ‘आपने गहलोत की सरकार देखी है। पांच साल से जैसा कि गहलोत कहते रहे हैं-आप मांगते-मांगते थक जाओगे, लेकिन मैं देने में नहीं थकूंगा। उनकी यह नीयत है। कांग्रेस पार्टी का यही सिद्धांत है।’’

लोगों से सोच समझ कर वोट करने की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि अगर राजनीति में जज्बातों और धर्म का इस्तेमाल हो रहा है, तो आपको सावधान होना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि देश में किसान परेशान हैं और लोग महंगाई से त्रस्त हैं। राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 25 नवंबर को होगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें