Last Updated: November 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

वर्ल्ड कप के फ़ाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराना भारत के लिए होगा बेहद कठिन

November 17, 2023

वर्ल्ड कप के फ़ाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराना भारत के लिए होगा बेहद कठिन

वर्ल्ड कप 2023 में कोलकाता के ईडन गार्डन में खेला गया दूसरा सेमीफ़ाइनल ऑस्ट्रेलियाई टीम की इस टूर्नामेंट में दमदार वापसी की है। इस सेमीफ़ाइनल में टॉस जीत कर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी अफ़्रीकी टीम मिचेल स्टार्क और जोस हेज़लवुड के दिए शुरुआती झटके से उबर नहीं सकी और डेविड मिलर के शतक के बावजूद स्कोरबोर्ड पर केवल 212 रन ही टिका सकी.

मैच में एक बड़ा टर्निंग पॉइंट तब आया जब केवल 24 रनों पर दक्षिण अफ़्रीकी टीम के शीर्ष क्रम के चार बल्लेबाज़ आउट होकर पविलियन लौट गए.इसके साथ ही दक्षिण अफ़्रीकी टीम पूरी तरह बैकफ़ुट पर आ गई. हालांकि यहाँ से डेविड मिलर ने एक छोर संभाल लिया तो स्कोर बमुश्किल सौ रनों के पार पहुँच सका.

जब ऑस्ट्रेलियाई टीम बल्लेबाज़ी करने उतरी तो डेविड वॉर्नर और ट्रेविस हेड जिस तेज़ी से रन जुटाने शुरू किए तो लगा कि बहुत ज़ल्दी यह मैच कंगारुओं के पक्ष में हो जाएगा.

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें