नई दिल्ली: 13वीं हॉकी इंडिया सीनियर पुरुष नेशनल चैंपियनशिप 2023 के पहले दिन शुक्रवार को मणिपुर, महाराष्ट्र और तमिलनाडु ने अपने-अपने मैच जीते। मणिपुर हॉकी ने पूल ई में हॉकी सेंट्रल के खिलाफ 7-2 से जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की। लैशराम दीपू सिंह (14′, 47′), कप्तान चिंगलेनसाना सिंह (37′, 54′), निंगोमबम जेनजेन सिंह (7′), गनेंद्रजीत (11′) और सुरेश सिंह शूरेनशांगबम (29′) ने गोल किए, वहीं हॉकी मध्य प्रदेश के लिए मोहम्मद निजामुद्दीन (17′) और सौरभ पशीने (58′) ने गोल किए।