Last Updated: October 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

विश्व बाल दिवस: नए युग में बच्चों के स्वस्थ और सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देना

November 18, 2023

विश्व बाल दिवस: नए युग में बच्चों के स्वस्थ और सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देना

20 नवंबर को मनाया जाने वाला विश्व बाल दिवस, संयुक्त राष्ट्र द्वारा बच्चों की सुरक्षा, कल्याण और शैक्षिक विकास को बढ़ावा देने के लिए स्थापित किया गया था। इस दिन का मुख्य उद्देश्य बच्चों के मुद्दों पर अंतर्राष्ट्रीय सहमति को बढ़ावा देना, विश्व स्तर पर बच्चों के अधिकारों के बारे में जागरूकता बढ़ाना और बच्चों की भलाई को बढ़ाना है।

बच्चों के कार्य के विकास में अनुकूल वातावरण बनाना और बच्चों के लिए आवश्यक परिस्थितियाँ प्रदान करना, उनके स्वास्थ्य, शिक्षा और विकासात्मक अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करना शामिल है। यह उन्हें समग्र विकास हासिल करने और अपने संबंधित देशों की समृद्धि और प्रगति में योगदान करने में सक्षम बनाता है।

हाल के वर्षों में, चीन ने बच्चों के स्वस्थ विकास को बढ़ावा देने और उनके व्यापक विकास को बढ़ाने के उद्देश्य से कई कानून और नीतियां लागू की हैं। परिणामस्वरूप, बच्चों के रहने और विकास की स्थितियों में काफी सुधार हुआ है, जिससे बच्चों के काम में एक नए युग की शुरुआत हुई है।

शिक्षा बच्चों की वृद्धि और विकास को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। चीन ने दुनिया की सबसे बड़ी शिक्षा प्रणाली स्थापित की है, और शैक्षिक आधुनिकीकरण का समग्र स्तर दुनिया भर में उच्च-मध्यम-आय वाले देशों के स्तर तक पहुंच गया है। साल 2022 में, चीन में कुल 24 लाख 5 हजार 700 समावेशी किंडरगार्टन थे, जो देश के सभी किंडरगार्टन का 84.96 प्रतिशत था।

चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की 20वीं राष्ट्रीय कांग्रेस ने नये युग में बच्चों के विकास के उज्ज्वल भविष्य की रूपरेखा तैयार की और बच्चों के काम को और बेहतर बनाने की दिशा तय की। सीपीसी केंद्रीय समिति के नेतृत्व में, बच्चों के स्वास्थ्य में सुधार, उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा प्रदान करने, बाल कल्याण पहल को आगे बढ़ाने, पारिवारिक नीतियों को बढ़ाने, बच्चों के लिए सांस्कृतिक उत्पादों और सेवाओं को समृद्ध करने और बाल संरक्षण कानूनों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें