Last Updated: October 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

sushmita sen’ B’day: 48 साल की हुई सुष्मिता सेन…18 साल की उम्र में बनी थी मिस यूनिवर्स

November 19, 2023

sushmita sen’ B’day: 48 साल की हुई सुष्मिता सेन…18 साल की उम्र में बनी थी मिस यूनिवर्स

मुंबई: बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री और पूर्व यूनिवर्स सुष्मिता सेन आज 48 वर्ष की हो गयी।सुष्मिता सेन का जन्म आंध्रप्रदेश के हैदराबाद में 19 नवंबर 1975 को हुआ था। सुष्मिता सेन के पिता सुबीर सेन एयर फोर्स में विंग कमांडर थे, जबकि मां शुभरा सेन ज्वैलरी व्यवसाय से ताल्लुक रखती थीं। सुष्मिता सेन ने वर्ष1994 में मिस इंडिया प्रतियोगिता में हिस्सा लिया, जिसमें वह प्रथम चुनी गयी। इसके बाद वर्ष 1994 में सुष्मिता सेन मिस यूनिवर्स चुनी गयी।

सुष्मिता सेन ने अपने सिने करियर की शुरूआत वर्ष 1996 में प्रदर्शित फिल्म दस्तक से की, लेकिन यह फिल्म कोई खास कमाल नहीं दिखा सकी।इसके बाद सुष्मिता सेन को वर्ष 1997 में सन्नी देओल के अपोजिट जोर में काम करने का अवसर मिला, लेकिन यह फिल्म भी टिकट खिड़की पर असफल साबित हुयी।वर्ष 1999 सुष्मिता सेन के करियर के लिये अहम साल साबित हुया। इस वर्ष उनकी बीबी नंबर वन और सिर्फ तुम जैसी सुपरहिट फिल्में प्रदर्शित हुईं। बीबी नंबर वन के लिए सुष्मिता सेन को सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री के फिल्म फेयर पुरस्कार के लिये सम्मानित किया गया।

वहीं, सिर्फ तुम के लिये इसी श्रेणी में नामांकित किया गया। वर्ष 2002 में सुष्मिता सेन को मेघना गुलजार निर्देशित फिल्म फिलहाल में काम करने का अवसर मिला।मेघना गुलजार की यह पहली निर्देशित फिल्म थी। इस फिल्म में अपने दमदार अभिनय के लिये सुष्मिता सेन को एक बार फिर से सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री के फिल्म फेयर पुरस्कार के लिये नामांकित किया गया।वर्ष 2004 में प्रदर्शित फिल्म मैं हूँ ना सुष्मिता सेन के करियर की महत्वपूर्ण फिल्मों में शुमार की जाती है। इस फिल्म में सुष्मिता सेन को पहली बार किंग खान शाहरूख खान के साथ काम करने का अवसर मिला।

फराह खान के निर्देशन में बनी यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई। वर्ष 2005 में सुष्मिता सेन ने सलमान खान के साथ मैने प्यार क्यू किया जैसी सुपरहिट फिल्म में भी काम किया।इसके बाद सुष्मिता की कई फिल्में प्रदर्शित हुईं, लेकिन बॉक्स आफिस पर सफल नहीं हुयी।सुष्मिता सेन की फिल्म वर्ष 2010 में नो प्रॉब्लम प्रदर्शित रिलीज हुई। सुष्मिता सेन ने अपने सिने करियर में करीब 40 फिल्मों में काम किया है। उनके करियर की अन्य फिल्मों में हिंदुस्तान की कसम, क्योंकि मैं झूठ नहीं बोलता, आंखें, तुमको ना भूल पायेंगे, चिंगारी, बेवफा, जिदंगी रॉक्स, कर्मा और होली, डु नॉट डिसटर्ब, दुल्हा मिल गया, आर्या ,आर्या 2 और आर्या 3 शामिल है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें