Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

मालदीव ने भारत से सैन्य कर्मी हटाने की औपचारिक मांग की

November 19, 2023

मालदीव ने भारत से सैन्य कर्मी हटाने की औपचारिक मांग की

मालदीव के नये राष्ट्रपति मुइज ने 18 नवंबर को औपचारिक रूप से भारत सरकार से मालदीव से सैन्यकर्मी हटाने की मांग की । मालदीव के राष्ट्रपति भवन ने एक बयान जारी कर बताया कि मुइज ने राष्ट्रपति भवन में भारतीय सरकार के प्रतिनिधि मंडल से भेंट करते समय सेना हटाने की मांग की । मुइज ने बताया कि इस सितंबर में हुए राष्ट्रपति चुनाव में मालदीव की जनता ने उन को भारत से यह मांग करने का अधिकार सौंपा है ।आशा है कि भारत मालदीव की जनता की लोकतांत्रिक इच्छा का सम्मान करेगा ।

ध्यान रहे मुइज ने 17 नवंबर को पदग्रहण की शपथ ले ली है ।उन्होंने पदग्रहण भाषण में मालदीव में किसी विदेशी सैनिक की मौजूदगी न होने और राष्ट्रीय स्वंतत्रता व प्रभुसत्ता की सुरक्षा करने का वादा दिया ।

रिपोर्ट के अनुसार मालदीव में अब लगभग 70 भारतीय सैनिक तैनात हैं ,जो रेडार्स व पूर्व चेतावनी विमान का संचालन करते हैं ।इस के अलावा भारतीय जंगी जहाज़ मालदीव के विशेष आर्थिक क्षेत्र के लिए गश्ती लगाते हैं ।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग) 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें