Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

वर्ल्ड कप के बाद आलिया से लेकर करीना तक ने टीम इंडिया पर बरसाया प्यार, कहा ‘हमारा दिल जीत लिया’

November 20, 2023

वर्ल्ड कप के बाद आलिया से लेकर करीना तक ने टीम इंडिया पर बरसाया प्यार, कहा ‘हमारा दिल जीत लिया’

मुंबई: ऑस्ट्रेलिआ के खिलाफ वर्ल्ड कप फाइनल मैच हारने के बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और करीना कपूर खान ने भारतीय टीम की प्रशंसा करते हुए नोट शेयर किया और खिलाड़ियों के प्रति अपना प्यार और सम्मान दिखाया।आलिया ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर टीम इंडिया की एक तस्वीर शेयर की और लिखा, ’हमारा दिल आपने हमेशा के लिए जीत लिया है! अच्छा खेला टीम इंडिया ने… हमारा सिर गर्व से ऊंचा हैं।’

करीना ने भी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर भारतीय टीम की एक तस्वीर साझा की और कहा: ‘टीम इंडिया के लिए प्यार और सम्मान, कड़ा मुकाबला, लेकिन अच्छी तरह से खेली भारतीय टीम।‘गुजरात के अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुए वर्ल्ड कप 2023 के मैच में टीम इंडिया को आॅस्ट्रेलिया ने हरा दिया। भारत ने पहले बल्लेबाजी की और 240 रन पर आउट हो गया।इस बीच, वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया ‘जिगरा’ में नजर आएंगी। वहीं, करीना की अगली फिल्म ‘द बकिंघम मर्डर्स’ और ‘द क्रू’ हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें