Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

50 फुट ऊंचे टॉवर से नीचे गिरे मजदूर, 5 की मौत, 3 घायल

November 20, 2023

50 फुट ऊंचे टॉवर से नीचे गिरे मजदूर, 5 की मौत, 3 घायल

मैक्सिको सिटीः मध्य मैक्सिको में एक सड़क परियोजना से जुड़े निर्माण के दौरान 50 फुट ऊंचे मचान (स्कैफोल्डिंग टॉवर) के गिरने से 5 श्रमिकों की मौत हो गई और 3 लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी हैं। मजदूर शनिवार को राजमार्ग के दोनों तरफ बनने वाली सुरक्षा दीवार के बीच सीमेंट डालने का काम कर रहे थे। लेकिन इसी दौरान ‘स्कैफोल्डिंग टॉवर’ गिर पड़ा और लोहा तथा धातु तथा गीले सीमेंट में फंसकर श्रमिकों की मौत हो गई।

परिवहन विभाग ने बताया कि दुर्घटना केंद्रीय राज्य हिडाल्गो में हुई और घटनास्थल पर मौजूद सभी कर्मियों को मलबे से निकाल लिया गया है। यह निर्माण कार्य एक निजी ठेकेदार द्वारा कराया जा रहा था। फिलहाल दुर्घटना के कारणों की जांच जारी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें