Last Updated: October 15, 2026

Dainik Savera Times Logo

Gaza में फिलिस्तीनियों की मौत का आंकड़ा पहुंचा 13000 के पार

November 20, 2023

Gaza में फिलिस्तीनियों की मौत का आंकड़ा पहुंचा 13000 के पार

गाजाः गाजा के सरकारी मीडिया कार्यालय ने घोषणा की है कि 7 अक्टूबर को इजरायल-हमास संघर्ष शुरू होने के बाद से गाजा पट्टी में फिलीस्तीनी मरने वालों की संख्या 13,000 से अधिक हो गई है। मीडिया कार्यालय के महानिदेशक इस्माइल अल-थवाब्ता ने रविवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि मृतकों में 5,500 बच्चे और 3,500 महिलाएं थीं, जबकि 30,000 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे।

एक समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, अल-थवाब्ता ने कहा कि लापता लोगों की संख्या 6,000 से ज्यादा हो गई है, जिनमें 4,000 बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं, जो अभी भी इजरायली हमलों से नष्ट हुई इमारतों के मलबे में दबे हुए हैं।

7 अक्टूबर को दक्षिणी इजरायल पर हमास के अचानक हुए हमले का बदला लेने के लिए इजरायल पिछले कुछ हफ्तों से गाजा पर हमले कर रहा है, जिसके दौरान हमास के आतंकवादियों ने लगभग 1,200 लोगों की हत्या कर दी थी और 200 से अधिक लोगों को बंधक बना लिया था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें