Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

Salman Khan की एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘Tiger 3’ ने 8 दिनाें में कमाए 376 करोड़ रुपए

November 20, 2023

Salman Khan की एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘Tiger 3’ ने 8 दिनाें में कमाए 376 करोड़ रुपए

मुंबईः सलमान खान की एक्शन थ्रिलर फिल्म टाइगर 3 ने आठ दिनों दुनिया भर में 376 करोड़ रुपएकी कमाई की। फिल्म निर्माताओं ने सोमवार को यह जानकारी दी हैं। यशराज फिल्म्स (वाईआरएफ) द्वारा निर्मित और मनीष शर्मा के निर्देशन वाली टाइगर-3 में कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी भी हैं। यह फिल्म दीपावली के मौके पर 12 नवंबर को हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज हुई थी।

फिल्म निर्माण कंपनी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, कि फिल्म ‘टाइगर 3’ ने दुनिया भर में आठ दिनों में 376 करोड़ रुपए की कमाई की। फिल्म ने भारत में 280 करोड़ रुपये तथा विदेशों में 96 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म ‘टाइगर 3’ वर्ष 2017 में आई टाइगर जिंदा है की अगली कड़ी है। वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की इस फिल्म में सलमान एक जासूस के किरदार में हैं जो अपने परिवार और देश को बचाता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें