Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

गोवा में 19 वर्षीय छात्र से छेड़छाड़ का आरोपी बस कंडक्टर गिरफ्तार

November 21, 2023

गोवा में 19 वर्षीय छात्र से छेड़छाड़ का आरोपी बस कंडक्टर गिरफ्तार

पणजी: गोवा में एक बस में यात्र के दौरान 19 वर्षीय कॉलेज छात्र से कथित तौर पर छेड़छाड़ करने के आरोप में बस के कंडक्टर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी मंगलवार को दी। पुलिस उपाधीक्षक जिवबा दलवी ने कहा कि छात्र ने सोमवार को मापुसा थाने में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने कहा कि छात्र ने आरोप लगाया कि 20 वर्षीय कंडक्टर तब से उसका यौन उत्पीड़न करता आ रहा है जब वह 12वीं कक्षा में थी (तब वह नाबालिग थी) और थिविम गांव से मापुसा तक बस में यात्र करती थी।

उन्होंने कहा कि मापुसा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की प्रासंगिक धारा, गोवा बाल कानून और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें