
पानीपत: 22 नवंबर को पानीपत में एक ऐसी भव्य और विशाल शाही यात्रा निकलने जा रही है। जो अपने आप में अनूठी होगी। पहली बार ऐसा होगा जब खाटू नरेश रथ पर सवार होकर शहर वासियों को दर्शन देने नगर भ्रमण पर निकलेंगे। पूरा पानीपत शहर इस अलौकिक दृश्य का साक्षी बनने जा रहा है।
लखदातार सेवा समिति द्वारा आयोजित इस यात्रा में विशेष रुप से केरल की झांकी आकर्षण का केंद्र रहेगी। समिति के प्रधान आशु दुआ सहित अन्य पदाधिकारियों ने बताया कि यह यात्रा खाटू श्याम जी के जन्मोत्सव के उपलक्ष में पानीपत के इतिहास में पहली बार निकाली जा रही है। जिसमें भारत के सुप्रसिद्व बैंड और आकर्षक झांकियां देखने को मिलेगी। यात्रा के बाद पानीपत के मॉडल टाउन स्थित मुल्तान भवन में विशेष कार्यक्रम का आयोजन होगा.. इस मौके पर एक लकी ड्रॉ भी निकाला जाएगा जिसमें भाग्यशाली विजेता को लड्डू गोपाल की प्रतिमा भेंट की जाएगी।
मेष: दिन शुभ रहेगा...