Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

भिवानी जिले के गांव तालू में बदमाशो ने दिनदिहाड़े चलाई गोलियां, घायल को किया PGI रेफर

November 21, 2023

भिवानी जिले के गांव तालू में बदमाशो ने दिनदिहाड़े चलाई गोलियां, घायल को किया PGI रेफर

भिवानी: जिले के गाँव तालू में आज सुबह बदमाशो ने अमरजीत नामक युवक पर हमला कर दिया। उन्होंने अमरजीत को गोली मार दी। घायल अमरजीत को भिवानी के सामान्य हॉस्पिटल में लाया गया। जहाँ चिकित्सक ने उसे रोहतक रेफर कर दिया। मामला के बारे में जनकारी देते हुए अमरजीत के पिता इंद्र ने बताया कि उनका बेटे अमरजीत को मोटरसाइकिल पर सवार बदमाशो ने गोली मारी है। जो उसकी कमर में लगी है। अमरजीत को हॉस्पिटल लाया गया। उन्हीने आरोप लागये है कि डायल 112 पर कॉल की लेकिन कोई नही आया। एम्बुलेंस से वे उसे हॉस्पिटल लेकर आये है। उन्होंने बताया कि बदमाशो में से एक को वे जानते है। उन्होंने बताया कि उन्होंने पहले भी उसके पांव में गोली मारी थी अब फिर से गोली मार के गए है।

वही घायल का इलाज कर रहे डॉ अरुण ने बताया कि हालात देखते हुए उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया है। उन्हीने बताया कि गोली उन्हें नही मिली है लेकिन गोली का लिकीविड मिला है। एसएचओ सदर कुलदीप ने बताया कि भिवानी के गांव तालू में गोली चलने की सूचना प्राप्त हुई थी सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और पता लगा कि गांव में अमरजीत पुत्र इंद्रजीत सिंह को गोली लगी है पुलिस इस मामले में अपनी आगामी कार्रवाई कर रही है और हर पहलू से जांच की जा रही है।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें