Last Updated: October 18, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीन और सउदी अरब ने द्विपक्षीय मुद्रा स्वैप संधि पर किये हस्ताक्षर

November 21, 2023

चीन और सउदी अरब ने द्विपक्षीय मुद्रा स्वैप संधि पर किये हस्ताक्षर

20 नवंबर को चीनी जन बैंक से मिली खबर के अनुसार चीनी जन बैंक ने हाल ही में सउदी अरब के केंद्रीय बैंक के साथ द्विपक्षीय मुद्रा स्वैप संधि पर हस्ताक्षर किये ।स्वैप का आकार 50 अरब युवान रनमिनबी और 26 अरब सउदी अरब रियाल है और संधि का प्रभावी काल तीन साल है ।दोनों पक्षों की सहमति होने के बाद यह संधि बढ़ायी जा सकेगी ।

चीनी जन बैंक ने बताया कि चीन और सउदी अरब के बीच द्विपक्षीय मुद्रा स्वैप तंत्र स्थापित करने से दोनों देशों के वित्तीय सहयोग को मजबूती मिलेगी ,दोनों देशों में अपनी-अपनी मुद्रा के प्रयोग का विस्तार होगा और द्विपक्षीय व्यापार व निवेश के सरलीकरण को बढ़ावा मिलेगा ।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप  ,पेइचिंग) 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें