Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

मेवाड़ की बेटियों ने नेशनल निशानेबाज़ी में जीते सिल्वर पदक

November 21, 2023

मेवाड़ की बेटियों ने नेशनल निशानेबाज़ी में जीते सिल्वर पदक

अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज़ मानवी सोनी और राष्ट्रीय निशानेबाज़ माहिका कितावत ने राजस्थान डबल ट्रैप की महिला टीम में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए टीम को रजत पदक दिलाया है।

66वीं नेशनल राइफल शूटिंग चैम्पियनशिप दिल्ली में सूरजकुंड स्थित डॉ करणी सिंह शूटिंग रेंज पर चल रही है. इस चैम्पियनशिप में मेवाड़ की बेटियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए राजस्थान की टीम को रजत पदक दिलाया. राजस्थान की जूनियर महिला टीम में माहिका कितावत, मानवी सोनी और कोमल नरूका थीं। मानवी सोनी अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज़ हैं. उन्होंने वर्ल्डकप में गोल्ड मेडल जीता है. मानवी के पिता दीपक सोनी ने बताया कि मानवी सोनी ने राइफल पकड़ना बीएन शूटिंग रेंज पर कोच डॉ जितेंद्र सिंह मायदा के नेतृत्व में शुरू किया।

मेवाड़ की इन बेटियों के बेहतरीन प्रदर्शन से पूरे प्रदेश में खुशी की लहर है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें