Last Updated: October 18, 2026

Dainik Savera Times Logo

शुरुआती कोरोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 83.31 पर खुला

November 22, 2023

शुरुआती कोरोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 83.31 पर खुला

मुंबई:  घरेलू शेयर बाजारों के नरम रुख के बीच बुधवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये ने सीमित दायरे में कारोबार किया।विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया विदेशी कोषों की सतत निकासी से निवेशकों की भावनाएं प्रभावित हुई हैं। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया 83.31 पर खुला।

इसके बाद उसने 83.30 से 83.32 प्रति डॉलर के बीच कारोबार किया। रुपया मंगलवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 83.28 पर बंद हुआ था। इस बीच दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 103.55 पर स्थिर रहा।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.13 प्रतिशत की गिरावट के साथ 82.34 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को 455.59 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

ये भी पढ़ें: GT vs RCB, IPL 2026: गुजरात टाइटन्स ने जीता टॉस, बेंगलुरु को बल्लेबाजी के लिए बुलाया (देखें प्लेइंग 11)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें