Last Updated: October 18, 2026

Dainik Savera Times Logo

सर्दियों में शकरकंद का सेवन देगा इतने लाभ, गंभीर बीमारियां भी होंगी दूर

November 22, 2023

सर्दियों में शकरकंद का सेवन देगा इतने लाभ, गंभीर बीमारियां भी होंगी दूर

 

नई दिल्ली: सर्दी की शुरुआत हो चुकी है,ऐसे में सर्दी आते ही लोगों की खान-पान और रहन-सहन में भी काफी बदलाव देखने को मिलने लगता है। सर्दी के मौसम सेहतमंद माने जाने वाली शकरकंद की और भी लोगों का रुझान देखने को मिल रहा है। आइये जानते है सेहत के लिए शकरकंद कितना फायदेमंद है:

शकरकंद के कई फायदे हैं:

# शकरकंद में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है.इसके साथ ही कई तरह के विटामिन, मिनिरल्स और माइक्रो न्यूट्रेंट्स होते हैं जो हमारे शरीर के लिए फायदेमंद है। वहीं अगर स्वाद की बात की जाए तो यह है खाने में मीठा और सेहत के लिए लाभकारी होता है।

# शकरकंद के नियमित सेवन से वजन भी घटाया जा सकता है। यह वसा के मेटाबोलिज्म को तेज करता है। इसके सेवन के बाद भूख बहुत कम लगती है और लंबे समय तक कुछ खाने की चाह नहीं होती। इसी कारण शकरकंद वजन को कम करने में मदद करता है।

# इतना ही नहीं माना जाता है कि शकरकंद के सेवन से ब्लड शुगर भी नियंत्रित रहता है, यह एक एनर्जी बूस्टर भी है।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें