Last Updated: October 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

राशिफल: जानें किन जातकों के लिए आज का दिन होगा खास, जानें क्या कहते हैं आपके सितारे

November 23, 2023

राशिफल: जानें किन जातकों के लिए आज का दिन होगा खास, जानें क्या कहते हैं आपके सितारे

मेष: आज का दिन आपके लिए लेनदेन के मामले में सावधानी बनाए रखने के लिए रहेगा। आपको किसी काम में नीति नियमों पर पूरा ध्यान देना होगा। आपकी आय बढ़ने से आपको खुशी होगी, लेकिन आप किसी से धन उधार ना लें, नहीं तो आपको उसे उतार पाना मुश्किल होगा। आपने यदि प्रॉपर्टी में निवेश करने का मन बनाया है, तो वह आप आसानी से कर पाएंगे।

वृषभ :आज का दिन आपके लिए किसी बड़े लक्ष्य की पूर्ति के लिए रहेगा। आपकी कुछ परिजनों से भेंट होगी। औद्योगिक प्रदर्शन बेहतर रहेंगे। व्यापार में आपको धन लगाने से अच्छा लाभ मिलेगा। कामकाज के मामलों में तेजी हो सकते हैं। आप किसी की सलाह पर ना चले और अपने कामों में तेजी से आगे बढ़ें। आपके कुछ विरोधी आपको परेशान कर सकते हैं, जिन्हें आप अपनी चतुर बुद्धि से आसानी से मात दे पाएंगे।

मिथुन: आज का दिन आपके लिए लेनदेन के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी पद- प्रतिष्ठा बढ़ेगी और यदि आपने किसी से कुछ कर्ज लिया हुआ था, तो उसे भी आप काफी हद तक उतारने में सफल रहेंगे। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोग अपने कामों के द्वारा अच्छी जान-पहचान को प्राप्त करेंगे। उनके जन समर्थन में भी इजाफा होगा। उन्हें किसी बड़े पद की प्राप्ति हो सकती है।

कर्क :आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आपकी धार्मिक कार्यों के प्रति आस्था बढ़ेगी और कार्यक्षेत्र में आप अपनी जिम्मेदारियां को बखूबी निभाएंगे, लेकिन संतान से आपकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। विद्यार्थियों का उच्च शिक्षा पर पूरा फोकस रहेगा। आप अपने कामों में बदलाव बिल्कुल ना करें, नहीं तो इससे आपको कोई नुकसान हो सकता है।

सिंह: आज का दिन आपके लिए बहुत ही सूझबूझ दिखाकर आगे बढ़ाने के लिए रहेगा। आपको बड़ों की बातों को ध्यान से सुनना होगा और किसी को बिना मांगे सलाह ना दें। आप अपने से ज्यादा औरों के कामों पर ध्यान लगाएंगे, जिससे आपके कुछ काम लटक सकते हैं। अविवाहित जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। आप आज दिल से लोगों का भला सोचेंगे, लेकिन लोगों इसे आपका स्वार्थ समझ सकते हैं।

कन्या: आज के दिन आपके मन में परस्पर सहयोग की भावना बनी रहेगी। आवश्यक लक्ष्यों पर आपका पूरा फोकस रहेगा। मानसिक तनाव यदि आपको लंबे समय से घेरे हुए था तो वह भी दूर हो सकती है। आपके नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी। साझेदारी में किसी काम को करने से आपको अच्छा लाभ मिलेगा। आपके कुछ विरोधी आपके बनते कामों में रोड़ा अटकाने की पूरी कोशिश करेंगे।

तुला: आज का दिन आपके लिए मेहनत से कार्य करने के लिए रहेगा, लेकिन आप उनमें जल्दबाजी न दिखाएं, नहीं तो आपको कोई नुकसान हो सकता है। जिम्मेदारियों पर आप खरे उतरेंगे और आप अपनी मेहनत और लगन से जो भी काम करेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। कला कौशल में सुधार आएगा। आप अपने डेली रूटीन को बनाए रखें।

वृश्चिक: आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा और आपकी अपने किसी मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी। आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं। बुद्धि व विवेक से लिए गए निर्णय में आपको सफलता मिलेगी। अध्ययन व आध्यात्म के प्रति आपकी पूरी रुचि रहेगी।

धनु :आज का दिन आपकी सुख-सुविधाओं में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको आवश्यक कामों को अनदेखा करने से बचना होगा। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। यदि आपकी कोई प्रिय वस्तु खो गई थी, तो वह आपको प्राप्त हो सकती है। किसी नए भूमि, वाहन, मकान आदि को खरीदारी करने की यदि आपकी इच्छा थी, तो वह भी पूरी होगी।

मकर: आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। यदि आपको किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिले, तो आप लोगों से ज्यादा बातचीत न रखें। सामाजिक प्रयासों पर आप पूरा ध्यान देंगे। सामाजिक स्तर बढ़ेगा। प्रेम व स्नेह की भावना आपके मन में बनी रहेगी। घूमने फिरने जाने के लिए आज आप यदि कोई योजना बनाई, तो उसमें माता-पिता से पूछकर जाएं।

कुंभ: आज का दिन आपके लिए सुख-समृद्धि बढ़ाने वाला रहेगा। आपको बचत की योजनाओं पर पूरा ध्यान देना होगा और आर्थिक दृष्टिकोण से दिन अच्छा रहने वाला है। आपको यदि कोई नौकरी से संबंधित उपलब्धि मिले, तो आप उसे हाथ से जाने ना दें और परंपरागत कार्यों से आप जुड़ेंगे। विभिन्न कार्यों में तेजी आएगी। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा।

मीन : आज का दिन आपके लिए वाणी और व्यवहार में मधुरता बनाए रखने के लिए रहेगा। घर- बाहर वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत करते समय बहुत ही तोलमोल कर बोले, नहीं तो उन्हें आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। आप महत्वपूर्ण मामलों में किसी पर भरोसा ना करें, नहीं तो वह आपके भरोसे को तोड़ सकता है। घर परिवार में आज कोई ऐसी बात उठ सकती है, जिससे बेवजह का लड़ाई झगड़ा पनप सकता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें