Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

Mumbai: 24 मंजिला इमारत में सुबह लगी भीषण आग…रेस्क्यू कर बचाए 135 लोग, 4 घंटे बाद पाया गया काबू

November 23, 2023

Mumbai: 24 मंजिला इमारत में सुबह लगी भीषण आग…रेस्क्यू कर बचाए 135 लोग, 4 घंटे बाद पाया गया काबू

नेशनल डेस्क: मुंबई में गुरुवार सुबह एक 24 मंजिला आवासीय इमारत में आग लग गई, जिसके बाद कम से कम 135 लोगों को वहां से सुरक्षित बचाया गया। अधिकारियों ने बताया कि आग घोडपदेव इलाके में महाराष्ट्र आवासीय एवं क्षेत्रीय विकास प्राधिकरण (MHADA) कॉलोनी में न्यू हिंद मिल कंपाउंड में स्थित इमारत की तीसरी मंजिल पर सुबह 3 बजकर 40 मिनट पर लगी। इस जगह पर सरकार ने लोगों, मुख्य रूप से मिल श्रमिकों को फ्लैट दिए हैं।

 

उन्होंने बताया कि इमारत की विभिन्न मंजिलों से कम से कम 135 लोगों को सुरक्षित बचाया गया। अधिकारियों ने बताया कि इन लोगों में से 25 को छत से, 30 को 15वीं मंजिल के आश्रय क्षेत्र से और 80 लोगों को 22वीं मंजिल के आश्रय क्षेत्र से निकाला गया।

 

दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पांच दमकल गाड़ियों और तीन पानी के टैंकर को घटनास्थल पर भेजा गया और सुबह 7 बजकर 20 मिनट तक आग पर काबू पा लिया गया। उन्होंने बताया कि आग लगने के कारण का अभी तक पता नहीं चल पाया है। हालांकि, ऐसा जान पड़ता है कि आग शॉर्ट-सर्किट के कारण लगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें