Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

आज कान्हा की नगरी में PM मोदी, ब्रज रज पर होंगे नतमस्तक…श्रीकृष्ण जन्मभूमि जाने वाले पहले प्रधानमंत्री

November 23, 2023

आज कान्हा की नगरी में PM मोदी, ब्रज रज पर होंगे नतमस्तक…श्रीकृष्ण जन्मभूमि जाने वाले पहले प्रधानमंत्री

नेशनल डेस्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को कान्हा की नगरी मथुरा आएंगे। इस दौरान वह ब्रज रज उत्सव में शामिल होंगे। साथ ही कृष्ण भक्त मीरा बाई पर डाक टिकट और स्मारक सिक्का जारी करेंगे। बता दें कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि जाने वाले नरेंद्र मोदी देश के पहले प्रधानमंत्री होंगे।

 

प्रशासन की ओर से मिली जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शाम 4:30 बजे उत्तर प्रदेश स्थित मथुरा में संत मीराबाई की 525वीं जयंती मनाने के लिए आयोजित कार्यक्रम ‘संत मीराबाई जन्मोत्सव’ में हिस्सा लेंगे। इस मौके पर वह एक स्मारक टिकट और सिक्का भी जारी करेंगे। इसके अलावा वे इस अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।

 

यह कार्यक्रम संत मीराबाई की स्मृति में पूरे साल चलने वाले कार्यक्रमों की शुरुआत का प्रतीक भी होगा। मीराबाई पर बनी पांच मिनट की डॉक्यूमेंट्री व सांसद हेमा मालिनी द्वारा प्रस्तुत किए जाने वाले नृत्य नाटक को देखेंगे। बतौर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चौथी बार मथुरा आ रहे हैं। कार्यक्रम के अनुसार प्रधानमंत्री आर्मी हेलीपैड से सीधे रेलवे ग्राउंड पर आयोजित ब्रज रज उत्सव में मीराबाई जयंती के कार्यक्रम में जाएंगे। उनकी अगवानी के लिए राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत उपमुख्यमंत्री और कई मंत्री भी मौजूद रहेंगे।

 

सड़क के दोनों तरफ सजावट की गई है। यहां से श्रीकृष्ण जन्मस्थान के रास्ते में दीवारों पर पेंटिंग बनाई गई हैं। चौराहों की सजावट की गई है, वहीं भूतेश्वर तिराहे पर राम मंदिर की कलाकृति लगाई गई है। इसके लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें