Last Updated: October 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

सर्दियों में मिलने वाली मूंगफली सिर्फ स्वाद ही नहीं बल्कि सेहत को भी देती है ढेरों फायदे

November 23, 2023

सर्दियों में मिलने वाली मूंगफली सिर्फ स्वाद ही नहीं बल्कि सेहत को भी देती है ढेरों फायदे

1. मूंगफली में मौजूद तत्व पेट से जुड़ी कई समस्याओं में राहत देने का काम करते हैं। इसके नियमित सेवन से कब्ज की समस्या दूर हो जाती है।

2. मूंगफली खाने से शरीर को ताकत मिलती है। इसके अलावा ये पाचन क्रिया को भी बेहतर रखने में मददगार है।

3. ओमेगा 6 से भरपूर मूंगफली त्वचा को भी कोमल और नरम बनाए रखता है। कई लोग मूंगफली के पेस्ट का इस्तेमाल फेसपैक के तौर पर भी करते हैं।

4. बढ़ती उम्र के लक्षणों को रोकने के लिए भी मूंगफली का सेवन किया जाता है। इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट बढ़ती उम्र के लक्षणों जैसे बारीक रेखाएं और झुर्रियों को बनने से रोकते हैं।

5. इसमें कैल्शियम और विटामिन डी की पर्याप्त मात्रा होती है। ऐसे में इसके सेवन से हड्डियां मजबूत बनती हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें