Last Updated: October 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

रुपया दो पैसे की गिरावट के साथ 83.36 के अभी तक के सर्वकालिक निचले स्तर पर

November 24, 2023

रुपया दो पैसे की गिरावट के साथ 83.36 के अभी तक के सर्वकालिक निचले स्तर पर

मुंबई: घरेलू बाजारों में नकारात्मक रुख के बीच शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया दो पैसे की गिरावट के साथ 83.36 के सर्वकालिक निचले स्तर पर आ गया।अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया 83.33 पर खुला। फिर शुरुआती सौदों के बाद 83.36 प्रति डॉलर पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव से दो पैसे की गिरावट है।

रुपया बृहस्पतिवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 83.34 पर बंद हुआ था। इस बीच दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.12 प्रतिशत की गिरावट के साथ 103.79 पर रहा।वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.06 प्रतिशत की गिरावट के साथ 81.37 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बृहस्पतिवार को 255.53 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

ये भी पढ़ें: Stock Market Today: लाल निशान में खुला बाजार, बैंकिंग-आईटी शेयरों में आई गिरावट

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें