Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

मनीष मल्होत्रा के घर कैजुअल गैदरिंग के लिए करण के साथ पहुंचीं करीना-करिश्मा…लुक की हो रही चर्चा

November 24, 2023

मनीष मल्होत्रा के घर कैजुअल गैदरिंग के लिए करण के साथ पहुंचीं करीना-करिश्मा…लुक की हो रही चर्चा

एंटरटेनमेंट डेस्क: मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के घर पर एक पार्टी रखी गई थ जिसमें कपूर सिस्टर्स ने भी शिरकत की। बॉलीवुड स्टार बहनें करीना कपूर खान और करिश्मा कपूर एक साथ पार्टी में पहुंची। वहीं उनके साथ फिल्म निर्माता करण जौहर भी नजर आए।

 

मनीष के ‘हाउस नंबर 3’ में कैजुअल गैदरिंग के लिए, करीना ने ब्लैक कलर का टैंक टॉप के साथ मैचिंग कार्गो पैंट कैरी, और एक ओवरसाइज्ड ब्लू चेकर्ड शर्ट के साथ लुक को पूरा किया। करीना ने ब्राउन बूट्स चुने और अपने बालों को खुला रखा। वहीं करिश्मा ने हाफ स्लीव्स ग्रीन प्रिंटेड ड्रेस के साथ ब्लैक क्रॉस बॉडी बैग कैरी किया था। करिश्मा के एक हाथ में कंगन और एक घड़ी के साथ, बिना मेकअप और खुले बालों के साथ नेचुरल लुक चुना।

 

करण ने ट्रांसपेरेंट शेड्स के साथ ऑल ब्लैक आउटफिट पहना था। मनीष ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अपने मेहमानों के साथ हैप्पी सेल्फी शेयर की। उन्होंने पोस्ट को कैप्शन दिया, ‘कल रात घर पर हम सभी हैशटैग फ्रेंड्स फॉरएवर पोज दे रहे हैं।‘ वहीं करीना ने भी अपने इंस्टा पर सेल्फी शेयर की और लिखा, ‘कंफर्ट एंड लव‘।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें