Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

रणदीप हुड्डा, लिन लैशराम 29 नवंबर को इंफाल में करेंगे शादी

November 25, 2023

रणदीप हुड्डा, लिन लैशराम 29 नवंबर को इंफाल में करेंगे शादी

मुंबई: अभिनेता रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम 29 नवंबर को मणिपुर के इंफाल में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। दोनों ने शनिवार को यह घोषणा की।

रणदीप(47) और लिन ने इंस्टाग्राम पर शादी का विवरण साझा किया गया। जिसमें लिन के गृहनगर में शादी होगी और मुंबई में फिल्म जगत के दोस्तों के लिए ‘‘रिसेप्शन’’ रखा जाएगा।

इस युगल ने संयुक्त बयान में कहा,”महाभारत से प्रेरणा लेते हुए जहां अर्जुन ने मणिपुर की योद्धा राजकुमारी चित्रांगदा से शादी की थी। हम भी अपने परिवार और दोस्तों के आशीर्वाद से वहीं शादी कर रहे हैं।” इन्होंने कहा,”हमें यह बताते हुए बेहद खुशी हो रही है, हमारी शादी 29 नवंबर, 2023 को मणिपुर के इंफाल में होगी जिसके बाद मुंबई में रिसेप्शन होगा। जैसा कि हम नए सफर की शुरुआत कर रहे हैं, हम संस्कृतियों के इस मिलन के लिए आपका आशीर्वाद और प्यार चाहते हैं। इसके लिए हम सदैव ऋणी और आभारी रहेंगे।” रणदीप और लिन के बीच कुछ समय से मित्रता चल रही। लिन(37) एक मॉडल, अभिनेत्री और उद्यमी है जिन्होंने ‘मैरी कोम’, ‘रंगून’ और हालहीं में ‘जाने जान’ फिल्म में काम किया है।

अभिनेता ने आखिरी बार ‘सार्जेंट’ फिल्म में देखा गया था। उनकी आने वाली फिल्म ‘स्वातंत्र वीर सावरकर’ है जिसका निर्देशन उन्होंने खुद किया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें