Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

BSF ने पाकिस्तानी ड्रोन की गतिविधियों को किया विफल, हथियार सहित 5.3kg हेरोइन बरामद

November 26, 2023

BSF ने पाकिस्तानी ड्रोन की गतिविधियों को किया विफल, हथियार सहित 5.3kg हेरोइन बरामद

अमृतसर : सीमा सुरक्षा बल (बीएसफ) के सतर्क जवानों ने रविवार की सुबह भारतीय हवाई क्षेत्र का उल्लंघन कर पंजाब की सीमा में घुस आये एक पाकिस्तानी ड्रोन पर गोलियां चलायी और उसकी गतिविधियों को विफल कर दिया। बीएसएफ के प्रवक्ता ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि बीएसएफ जवानों ने अमृतसर जिले के चक अल्लाह बख्श गांव से पाकिस्तानी तस्करों द्वारा नशीले पदार्थों और हथियारों की तस्करी के प्रयासों को नाकाम कर दिया। तलाश अभियान के दौरान एक पिस्तौल, दो मैगजीन, 20 भरे कारतूस और 5.3 किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें