Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

Canada में गोलीबारी में तीन की मौत, दो गंभीर घायल

November 27, 2023

Canada में गोलीबारी में तीन की मौत, दो गंभीर घायल

ओटावा : मध्य कनाडा की राजधानी मैनिटोबा के विन्निपेग में गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय पुलिस ने यह जानकारी दी। शिनहुआ समाचार एजेंसी ने स्थानीय पुलिस के एक बयान के हवाले से कहा, विन्निपेग पुलिस रविवार को घटनास्थल पर पहुंची।

एक वयस्क पुरुष और महिला को घटनास्थल पर ही मृत घोषित कर दिया गया। इसमें कहा गया है कि तीन पीड़ितों को अस्पताल ले जाया गया और बाद में उनमें से एक की मौत हो गई, जबकि अन्य दो की हालत गंभीर बनी हुई है। बयान में कहा गया है कि कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है और जांच जारी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें