Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

मेरठ मे मध्य प्रदेश जैसा पेशाब कांड: पहले की बेरहमी से पिटाई फिर की घिनौनी हरकत

November 27, 2023

मेरठ मे मध्य प्रदेश जैसा पेशाब कांड: पहले की बेरहमी से पिटाई फिर की घिनौनी हरकत

मेरठ : उत्तर प्रदेश के मेरठ मे भी मध्य प्रदेश जैसा पेशाब कांड सामने आया है। इस मामले का वीडियो भी वायरल हुआ है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक युवक की बेरहमी से पिटाई के बाद उसके ऊपर पेशाब किया गया। यह वीडियो किसी और ने नहीं बल्कि खुद आरोपियों ने ही वायरल की। वायरल वीडियो मे पीड़ित युवक से गुहार लगाता दिख नजर आ रहा है। जानकारी के अनुसार यह मामला 13 नवंबर मेरठ के मेडिकल थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। वहीं पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए सात आरोपियों में से एक को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ संगीन धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पीड़ित युवक के पिता ने बताया कि, बेटा दीपावली के अगले दिन 13 तारीख को मिठाई बांटने के लिए घर से बाहर गया था। तभी केएल इंटरनेशनल स्कूल के पास से अवि शर्मा, आशीष मलिक, राजन, मोहित ठाकुर और तीन अज्ञात युवकों ने अगवा कर लिया और उसकी लाठी, डंडों से बेरहमी से पिटाई की। उन्‍होंने जबरन उसके चेहरे पर पेशाब भी और इसका वीडियो बना वायरल भी किया।

आपको बता दें कि कुछ समय पहले मध्‍य प्रदेश में ऐसा मामला देखने को मिला था। मध्य प्रदेश के सीधी में एक आदिवासी युवक के मुंह पर एक शख्‍स ने पेशाब किया था। इसका वीडियो जब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो सरकार हरकत में आई।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें