Last Updated: October 18, 2026

Dainik Savera Times Logo

इस राज्य में सड़क हादसों में हुई वृद्धि,1 साल में 966 लोगों की मौत

November 27, 2023

इस राज्य में सड़क हादसों में हुई वृद्धि,1 साल में 966 लोगों की मौत

शिमला (सृष्टि) : हिमाचल प्रदेश की सड़कों पर दुर्घटनाओं के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। तो वहीं प्रदेश सरकार व पुलिस प्रशासन भी सड़क दुर्घटनाओं को रोकने की दिशा में लगातार काम कर रही है। जिला कुल्लू की अगर बात करें तो साल 2022 के मुकाबले साल 2023 में सड़क दुर्घटनाओं में कमी आई है। जो की राहत भरी खबर है। इसके अलावा कुल्लू पुलिस के द्वारा सड़क सुरक्षा अभियान के बारे में भी लोगों को जागरूक किया जा रहा है। पुलिस के द्वारा सड़क पर वाहन चालकों को भी यातायात नियमों की जानकारी दी जा रही है और विभिन्न संस्थाओं में जाकर भी इसका प्रचार किया जा रहा है। ताकि जिला कुल्लू में सड़क हादसों पर रोक लगाई जा सके।

वहीं अगर हिमाचल प्रदेश की बात करें तो इंटीग्रेटेड रोड एक्सीडेंट डेटाबेस की रिपोर्ट में 1 साल के भीतर कुल 2400 हादसे हुए हैं। रिपोर्ट के अनुसार 1 सितंबर 2022 से 30 अक्टूबर तक का डाटा लिया गया है। प्रदेश में 2400 सड़क हादसों में 966 लोगों की मौत हुई है। जबकि 926 लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। इसके अलावा 2662 लोग भी हल्के तौर पर जख्मी हुए हैं। 2400 सड़क हादसों में 787 हादसे ऐसे हैं जिनमें लोगों की मौत हुई है और 619 हादसों में लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

जिला कल्लू की अगर बात करें तो 2022 में 185 सड़क दुर्घटनाओं के केस दर्ज किए गए थे। जिनमें 88 लोगों की मौत हुई थी। वहीं इस साल अभी तक 116 सड़क दुर्घटनाओं के मामले दर्ज किए गए हैं जिनमें 47 लोगों की मौत हुई है। साल 2022 में हुई सड़क दुर्घटना में 251 लोग घायल हुए थे और साल 2023 में हुई दुर्घटनाओं में 153 लोग घायल हुए हैं।

इंटीग्रेटेड रोड एक्सीडेंट डेटाबेस की रिपोर्ट में यह भी बताया गया है की पहाड़ी राज्यों में सबसे अधिक हादसे किस समय होते हैं। रिपोर्ट के अनुसार बीते एक साल में शाम 3:00 बजे से लेकर रात 9:00 बजे तक हादसों का आंकड़ा बढ़ता है और शाम 6 से 9:00 बजे के बीच सबसे अधिक खतरनाक हादसे पेश आए हैं। रिपोर्ट के अनुसार तीन से 6:00 के बीच 446 हादसे, शाम 6:00 से रात 9:00 के बीच 505 हादसे और रात 9:00 बजे से 12:00 के बीच 347 सड़क हादसे हुए हैं शाम 6:00 से 9:00 बजे के बीच हुए 505 हादसों में 161 लोगों की मौत हुई है जो सबसे अधिक है।

एसपी कुल्लू साक्षी वर्मा का कहना है कि कुल्लू पुलिस के द्वारा लगातार सड़क दुर्घटना को रोकने की दिशा में काम किया जा रहा है और यातायात नियमों के बारे में भी वाहन चालकों को जागरूक किया जा रहा है। ऐसे में सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लग सके। इसके लिए जगह-जगह पर नाके लगाकर भी पुलिस के द्वारा काम किया जा रहा है। आगामी समय में भी सड़क सुरक्षा अभियान के बारे में विभिन्न संस्थाओं में जानकारी प्रदान की जाएगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें