Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

उत्तराखंड की सुरंग में फंसे श्रमिकों को निकालने की पूरी कोशिश कर रही सरकार, बचाव अभियान में सतर्कता जरूरी : पीएम मोदी

November 28, 2023

उत्तराखंड की सुरंग में फंसे श्रमिकों को निकालने की पूरी कोशिश कर रही सरकार, बचाव अभियान में सतर्कता जरूरी : पीएम मोदी

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तरकाशी के सिलक्यारा टनल में फंसे श्रमिकों को सकुशल बाहर निकालने के लिए चलाए जा रहे रेस्क्यू ऑपरेशन के बारे में बताते हुए कहा है कि बीते करीब दो सप्ताह से उत्तराखंड की एक टनल में फंसे हुए श्रमिक भाइयों को सकुशल बाहर निकालने के लिए सरकार और तमाम एजेंसियां कोई कोर-कसर बाकी नहीं छोड़ रही हैं। लेकिन इस राहत और बचाव अभियान को हमें बहुत सतर्कता से ही पूरा करना है।

हैदराबाद के एनटीआर स्टेडियम में आयोजित कोटि दीपोत्सवम् कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘आज जब हम देवी-देवताओं से प्रार्थना कर रहे हैं, मानवता के कल्याण की बात करते हैं, तो हमें अपनी प्रार्थना में उन श्रमिक भाइयों को भी स्थान देना है, जो बीते करीब दो सप्ताह से उत्तराखंड की एक टनल में फंसे हुए हैं।‘

प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा, ‘सरकार और तमाम एजेंसियां मिलकर उन्हें संकट से बाहर निकालने में कोई कोर-कसर बाकी नहीं छोड़ रही हैं।लेकिन इस राहत और बचाव अभियान को हमें बहुत सतर्कता से ही पूरा करना है। इस अभियान में प्रकृति हमें लगातार चुनौतियां दे रही हैं, लेकिन हम डटे हुए हैं, चौबीसों घंटे प्रयास कर रहे हैं। हमें प्रार्थना करनी है उन श्रमिकों के सकुशल निकलने के लिए और जल्द से जल्द निकलने के लिए। हमें उन श्रमिकों के परिवार को हिम्मत देनी है, हौसला देना है कि पूरा देश आपके साथ है।‘

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें