Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

महाराष्ट्र: स्वादिष्ट खाना नहीं परोसने पर व्यक्ति ने मां की हत्या की

November 28, 2023

महाराष्ट्र: स्वादिष्ट खाना नहीं परोसने पर व्यक्ति ने मां की हत्या की

ठाणे : महाराष्ट्र में ठाणे जिले के एक व्यक्ति ने ‘‘स्वादिष्ट भोजन न परोसने’’ को लेकर अपनी 55 वर्षीय मां से झगड़ा होने के बाद उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। ठाणो ग्रामीण पुलिस नियंत्रण कक्ष के अधिकारी ने बताया कि यह घटना मुरबाद तालुका के वेलु गांव में रविवार शाम को हुई।मां और बेटे का घरेलू मामलों को लेकर अकसर झगड़ा होता रहता था।पुलिस ने प्राथमिकी के हवाले से बताया कि आरोपी का रविवार को अपनी मां से फिर झगड़ा हुआ था और उसकी शिकायत थी कि वह उसके लिए स्वादिष्ट खाना नहीं बनाती।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने गुस्से में आकर अपनी मां की गर्दन पर दरांती से कथित तौर पर हमला किया, जिसके कारण महिला की मौत हो गई।पुलिस को इस घटना की सूचना पड़ोसियों ने दी जिसने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेजा। अधिकारी के अनुसार, घटना के बाद आरोपी ने कथित तौर पर नींद की गोलियां अत्यधिक मात्र में खा ली। रिश्तेदारों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। आरोपी को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत सोमवार को मामला दर्ज किया गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें