Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

30 नवंबर को इस साल का आखिरी रोजगार मेला, PM मोदी 50 हजार से ज्यादा युवाओं को सौंपेंगे नियुक्त‍ि पत्र

November 28, 2023

30 नवंबर को इस साल का आखिरी रोजगार मेला, PM मोदी 50 हजार से ज्यादा युवाओं को सौंपेंगे नियुक्त‍ि पत्र

नेशनल डेस्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रोजगार मेले के तहत 30 नवंबर को 50 हजार से ज्यादा युवाओं को नियुक्ति पत्र देंगे। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री देश भर में विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 38 स्थानों पर मौजूद रहेंगे। पीएम मोदी 30 नवंबर को सुबह साढ़े 10 बजे युवाओं को नियुक्ति पत्र सौपेंगे। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री देशभर में विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 38 स्थानों पर मौजूद रहेंगे।

 

इस रोजगार मेले में युवाओं की रेल मंत्रालय, डाक विभाग, गृह मंत्रालय, राजस्व विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग और स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय समेत विभिन्न मंत्रालयों व विभागों में नियुक्तियां होंगी। सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर शिमला से, आदिवासी मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा रांची से, सड़क परिवहन एवं यातायात मंत्री नितिन गडकरी नागपुर से समेत अलग-अलग जगहों से केंद्रीय मंत्री हिस्सा लेंगे।

 

बता दें कि इस कार्यक्रम के जरिए युवाओं को नौकरियां दी जाती हैं। पीएम मोदी ने इस साल दिसंबर तक दस लाख रोजगार देने की घोषणा की हैं, इसी के तहत अब तक लाखों युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे जा चुके हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें