Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

White House में तेज हवाओं के कारण गिरा National Christmas Tree

November 29, 2023

White House में तेज हवाओं के कारण गिरा National Christmas Tree

वाशिंगटनः वाशिंगटन डीसी में चल रही तेज हवाओं ने व्हाइट हाउस में नेशनल क्रिसमस ट्री को गिरा दिया। रिपोर्ट के अनुसार, मंगलवार शाम करीब 4.40 बजे पेड़ एक मजदूर स्ट्रर के ऊपर गिर गया। बाद में इसे ठीक कर लिया गया। बता दें कि नेशनल क्रिसमस ट्री लाइटिंग समारोह गुरुवार को होने वाला है। पूरे मंगलवार के दौरान डीसी क्षेत्र में हवाएं 30 मील प्रति घंटे की रफ्तार से चली। रीगन राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सबसे ज्यादा 40 मील प्रति घंटे से अधिक की गति दर्ज की गई।

राष्ट्रीय उद्यान सेवा (एनपीएस) के अनुसार इस महीने की शुरुआत में एलीप्स पर 40 फुट का नॉर्वे स्प्रूस पेड़ लगाया गया था। एनपीएस ने कहा कि 30 अक्टूबर, 2021 को लगाए गए पिछले पेड़ को 11 नवंबर को नीडल कास्ट फंगल बीमारी के चलते हटा दिया गया था। अमेरिका की राजधानी में हॉलीडे का जश्न पूरे जोरों पर है।

प्रथम महिला जिल बाइडेन ने इस हफ्ते व्हाइट हाउस की हॉलीडे की सजावट का अनावरण किया है। सोमवार को सामने आई सजावट में 98 क्रिसमस पेड़, 72 पुष्पमालाएं, 2.8 मील रिबन और इस साल की थीम में ‘मैजिक, वंडर और जॉय‘ के अनुरूप बहुत कुछ शामिल है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें