Last Updated: October 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

अनिल कपूर ने बॉबी देओल के साथ शर्टलेस तस्वीर की शेयर

November 30, 2023

अनिल कपूर ने बॉबी देओल के साथ शर्टलेस तस्वीर की शेयर

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर ने बॉबी देओल के साथ सोशल मीडिया पर शर्टलेस तस्वीर शेयर की है।

संदीप रेड्डी वांगा निर्देशित एनिमल में रणबीर कपूर,अनिल कपूर, रश्मिका मंदाना, बॉबी देओल और तृप्ति डिमरी जैसे कलाकार प्रमुख भूमिका में हैं। अनिल कपूर ने बॉबी देओल के साथ एक तस्वीर शेयर की है,जिसमें दोनों शर्टलेस होकर पोज दे रहे हैं।

पोस्ट को शेयर करते हुए अनिल कपूर ने कैप्शन में लिखा, एनिमल का बाप और एनिमल का एनिमी पोज़िंग।

फिल्म एनिमल का निर्माण भूषण कुमार और कृष्ण कुमार की टी-सीरीज़, मुराद खेतानी के सिने1 स्टूडियो और प्रणय रेड्डी वांगा की भद्रकाली पिक्चर्स द्वारा किया गया है। फिल्म एनिमल 01 दिसंबर को रिलीज होगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें