Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीन में श्वास संबंधी बीमारी : हरियाणा के वरिष्ठ चिकित्सकों को तैयारियों की समीक्षा करने के निर्देश

November 30, 2023

चीन में श्वास संबंधी बीमारी : हरियाणा के वरिष्ठ चिकित्सकों को तैयारियों की समीक्षा करने के निर्देश

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने चीन में बच्चों में फैल रहे श्वास संबंधी संक्रमण के मद्देनजर सभी वरिष्ठ चिकित्सकों को ‘इन्फ्लूएंजा’ जैसी बीमारियों और गंभीर श्वसन संक्रमण को लेकर तैयारियों की समीक्षा करने के निर्देश जारी किए हैं।राज्य के स्वास्थ्य सेवाओं के निदेशक ने मंगलवार को एक पत्र लिखकर सिविल सजर्न को असामान्य श्वसन बीमारी के किसी भी प्रकार की जानकारी देने और इस संबंध में रिपोर्ट तैयार करने का आदेश दिया।केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रलय ने चीन के उत्तरी क्षेत्र में बच्चों में सांस की बीमारी में वृद्धि की खबरें आने के बाद राज्यों को तुरंत अपनी सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रणाली की तैयारियों की समीक्षा करने की सलाह दी है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रलय ने रविवार को एक बयान में कहा कि उसने अत्यधिक सतर्कता बरतते हुए श्वसन संबंधी बीमारियों से निपटने के लिए प्रारंभिक उपायों की सक्रिय रूप से समीक्षा करने का निर्णय लिया है।हरियाणा सरकार ने सिविल सजर्न को लिखे पत्र में कहा कि केंद्र सरकार ने राज्य को सार्वजनिक स्वास्थ्य और अस्पताल की तैयारियों जैसे कि बिस्तरों की उपलब्धता, ‘इन्फ्लूएंजा’ के लिए दवाओं और टीकों, चिकित्सा ऑक्सीजन, एंटीबायोटिक्स, व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण, परीक्षण किट, ऑक्सीजन संयंत्रों और वेंटिलेटर की कार्यक्षमता आदि की समीक्षा करने की सलाह दी है।

राज्य के अधिकारियों को इस साल की शुरुआत में साझा किए गए ‘कोविड-19’ के संदर्भ में संशोधित निगरानी रणनीति संबंधी परिचालन दिशानिर्देशों को लागू करने की सलाह दी है। हरियाणा के सिविल सजर्न को ‘इन्फ्लूएंजा’ जैसी बीमारियों (आईएलआई) और गंभीर श्वसन संबंधी संक्रमण (एसएआरआई) को लेकर निगरानी मजबूत करने का निर्देश दिया गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें