Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

रोहित-कोहली के भविष्य पर बोले पीटरसन, ‘आईपीएल का करना होगा इंतजार’

November 30, 2023

रोहित-कोहली के भविष्य पर बोले पीटरसन, ‘आईपीएल का करना होगा इंतजार’

देहरादून: इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन का मानना है कि भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली के पास आगामी टी20 विश्व 2024 के लिए भारत की टीम में शामिल होने का मौका है।भारतीय क्रिकेट सेटअप में प्रतिभा की गहराई को देखते हुए, वनडे विश्व कप फाइनल में आस्ट्रेलिया से भारत की हार के बाद कोहली और रोहित के भविष्य को लेकर गहन चर्चा जारी है। जबकि रोहित और कोहली ने वनडे विश्व कप में प्रभावशाली फॉर्म दिखाया।

केविन पीटरसन ने इस बात पर जोर दिया कि आईपीएल 2024 में उनका प्रदर्शन अगले साल जून में होने वाले टी 20 विश्व कप के लिए उनके चयन पर महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।पीटरसन ने आईएएनएस को बताया, ‘कोहली और रोहित के पास कई मौके है। उन्हें देखना होगा कि वे आईपीएल में कैसा प्रदर्शन करते हैं। चयनकर्ताओं को उन्हें आईपीएल में जांचना होगा क्योंकि वे भारतीय क्रिकेट के दिग्गज हैं।‘

रविवार को आईपीएल की सभी 10 फ्रेंचाइजियों ने कुल मिलाकर 173 खिलाड़ियों को रिटेन किया। रोहित और कोहली को क्रमश: मुंबई इंडियंस और आरसीबी ने रिटेन किया है।पीटरसन ने कहा कि चूंकि आईपीएल 2024 और अगले साल के टी20 विश्व कप के बीच ज्यादा अंतर नहीं है। इसलिए यह कुछ खिलाड़ियों के लिए बड़ा मौका हो सकता है।

वर्तमान में इंडिया कैपिटल्स में गौतम गंभीर की कप्तानी में लीजेंड्स लीग क्रिकेट (एलएलसी) 2023 सीजÞन में खेल रहे पीटरसन एलएलसी में प्रतिस्पर्धा के उच्च मानकों को स्वीकार करते हैं।इंग्लैंड के पूर्व कप्तान इसे सेवानिवृत्त क्रिकेटरों के लिए प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में शामिल होने और संभावित रूप से अपने क्रिकेट करियर में दूसरी पारी शुरू करने के एक मूल्यवान अवसर के रूप में देखते हैं।

पीटरसन ने आईएएनएस को बताया, ‘यह हमारे लिए दूसरी पारी हो सकती है। इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि हम जो देख रहे हैं वह प्रतिस्पर्धी क्रिकेट है और यह हमेशा जोखिम होता है। यह जानते हुए कि कुछ खिलाड़ी कुछ समय के लिए खेल से बाहर हो जाते हैं। इसलिए कभी-कभी आप उम्मीदों पर खरे नहीं उतरते। लेकिन यहां मानक बहुत अच्छे रहे हैं।‘

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें